Success Story: Farmer Bhojeshwar is delighted with the improved arrangements at the paddy procurement center in Korar.
कहा- केन्द्र में ऐसी सुविधाएं होने से किसानों को बगलें झांकने की जरूरत नहीं पड़ती
उत्तर बस्तर कांकेर 08 दिसंबर 2025/ धान खरीदी केंद्र कोरर में मूलभूत सुविधाओं व व्यवस्थाओं से किसान बेहद संतुष्ट नजर आ रहे हैं। जिले के भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम घोरदा निवासी कृषक श्री भोजेश्वर साहू ने भी यहां की व्यवस्था से गद्गद् होकर उक्त केंद्र में पेयजल, किसानों के लिए बैठने की सुविधा तथा अलग से कम्प्यूटर कक्ष की व्यवस्थाओं को सराहते हुए कहा कि इससे किसानों को काफी सुविधा मिल रही है। उन्हें धान खरीदी से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए बगलें झांकने की जरूरत नहीं पड़ रही, अपितु सभी व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से प्रदर्शित करने का अच्छा प्रयास किया गया है।
किसान श्री साहू द्वारा द्वारा अब तक अपनी 20 एकड़ कृषि भूमि के लिए पहली बार 243 क्विंटल और अब दूसरी बार 100 क्विंटल धान बेचा जा चुका है। उन्होंने बताया कि उनका 20 सदस्यों वाला संयुक्त परिवार है। शासन द्वारा 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किए जाने से किसानों को उनके पसीने की कमाई का उचित मूल्य मिल रहा है। श्री साहू ने छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया।



