Applications invited till December 19 for operating fair price shop in Ward No. 7 Circuit House
रायगढ़ / छ.ग.सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र रायगढ़ अंतर्गत वार्ड क्रमांक 7 सर्किट हाऊस के शासकीय उचित मूल्य दुकान के नवीन संचालन हेतु 19 दिसम्बर तक आवेदन मंगाए गए है। दुकान संचालन के इच्छुक स्थानीय नगरीय निकाय, महिला स्व-सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य सहकारी समितियां, वन सुरक्षा समिति निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन पत्र कार्यालयीन समयावधि में कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा, रायगढ़ में जमा कर सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय में संपर्क कर सकते है।
Ro.No - 13672/156



