Home Blog लोहे के फरसी से मां की हत्या, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार...

लोहे के फरसी से मां की हत्या, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

0

Mother murdered with an iron axe, police arrested the accused and sent him to jail

एमसीबी से भगवान दास की रिपोर्ट

Ro.No - 13672/156

एमसीबी/पोड़ी / पोड़ी थाना क्षेत्र के लामीगोड़ा गांव में मंगलवार सुबह हुए जघन्य मातृहत्याकांड का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन सिंह (उम्र 34 वर्ष) ने घरेलू विवाद के चलते अपनी मां शांति बाई (उम्र 65 वर्ष) पर लोहे के फरसी से हमला कर दिया। बताया गया कि आरोपी नींद से उठकर अपनी मां से चाय बनाने की बात कह रहा था, जिस पर मामूली कहासुनी विवाद में बदल गई और गुस्से में आरोपी ने घर में रखा लोहे का फरसी उठाकर मां के गले व कान के पास कई वार कर घटनास्थल पर ही उसकी हत्या कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही थाना पोड़ी पुलिस ने अपराध क्रमांक 109/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह (भापुसे) के निर्देश तथा नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी श्रीमती दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पोड़ी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार किया। उसके मेमोरेण्डम के आधार पर घटना में प्रयुक्त लोहे का फरसी बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पोड़ी निरीक्षक जवाहर लाल गायकवाड़, सउनि शेष नारायण सिंह, कमलेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक सुरसेन तिर्की, संतोष सिंह, विनय तिवारी, प्रदीप पाण्डेय सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here