Home Blog अवैध रूप से शराब बेचने वालों के उपर की गई आबकारी एक्ट...

अवैध रूप से शराब बेचने वालों के उपर की गई आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही।

0

Action was taken against those selling alcohol illegally under the Excise Act.

दिनांक 07.01.2026

Ro.No - 13672/156

थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)

 अवैध देशी महुआ शराब कुल 18 लीटर कुल कीमती 1800 रूपये बरामद किया गया।
 थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस की कार्यवाही।
,
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेजा(भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल (भापुसे) भानुप्रतापपुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं अनु.अधिकारी पुलिस श्री मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में शहर में शराबियों, नशेड़ी, गजेड़ियो, अवैध शराब, नशीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले असामाजिक तत्वो पर सतत् निगरानी रखने आवश्यक कार्यवाही कर शहर में निरन्तर पुलिसिंग गस्त कार्यवाही कर असामाजिक तत्वों एवं अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस थाना कांकेर द्वारा लगातार शहर मे पेट्रोलिग के दौरान वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान दिनांक 06.01.2026 को मुखबीरों सुचना के आधार परः-
(1) आबकारी एक्ट के तहत् ग्राम अर्जुनी बड़ेपारा अटल चैक के पास में आरोपिया सुरेखा निषाद पति सुरेश निषाद उम्र 36 वर्ष साकिन अर्जुनी बड़ेपारा थाना कांकेर जिला कांकेर के विरूध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत आरोपिया को गिरफ्तार कर विद्यिवत कार्यवाही किया गया
(2) आबकारी एक्ट के तहत ग्राम इच्छापुर चैक के पास में आरोपी विष्णु सलाम पिता स्व.गणेश सलाम उम्र 34 वर्ष साकिन डिपुरापारा गढ़पिछवाड़ी थाना कांकेर जिला कांकेर के विरूध आबकारी एक्ट के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट तहत के आरोपी को गिरफ्तार कर विद्यिवत कार्यवाही किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में सउनि सोमेन्द्र सिंह प्रआर.गितेश्वर कुलदीप आर.पुरन साहू, आर.गजेन्द्र नागवंशी का अहम भूमिका रहा है।
गिरफ्तार आरोपिया:- सुरेखा निषाद पति सुरेश निषाद उम्र 36 वर्ष साकिन अर्जुनी बड़ेपारा थाना व जिला कांकेर।
गिरफतार आरोपी:- विष्णु सलाम पिता स्व.गणेश सलाम उम्र 34 वर्ष साकिन डिपुरापारा गढ़पिछवाड़ी थाना कांकेर जिला कांकेर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here