Home Blog रेणुका सिंह की संवेदनशील पहल: शिव महापुराण कथा पंडाल में अनूठा विवाह,...

रेणुका सिंह की संवेदनशील पहल: शिव महापुराण कथा पंडाल में अनूठा विवाह, प्रदेशभर में सराहना

0

Renuka Singh’s sensitive initiative: Unique wedding in Shiv Mahapuran Katha pandal, appreciated across the state

एमसीबी/सोनहत की पावन धरती पर मानवता, अपनत्व और भारतीय संस्कारों का एक अद्भुत उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब छेंगुरा की बेटी जगमन चेरवा एवं बेलिया के भवन चेरवा का विवाह श्री महाशिव पुराण कथा के तीर्थ पंडाल में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। माता-पिता के स्नेह से वंचित इन दोनों नवयुवाओं के जीवन के इस महत्वपूर्ण क्षण में पूरा सोनहत परिवार बनकर उनके साथ खड़ा रहा।

Ro.No - 13759/40

9 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित श्री महाशिव पुराण कथा के दौरान संपन्न इस विवाह कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह द्वारा किया जा रहा है। उनकी दूरदर्शी सोच और सामाजिक संवेदनशीलता ने इस आयोजन को पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बना दिया है।
विवाह के इस भावुक अवसर पर वर और वधु दोनों स्वयं को भावनाओं से रोक नहीं सके। उन्होंने समाज से मिले स्नेह और सहयोग के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधायक रेणुका सिंह के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। दोनों की आंखों में उनके प्रति सम्मान और आदर का भाव स्पष्ट दिखाई दे रहा था। उन्होंने कहा कि यह विवाह उनके लिए केवल एक सामाजिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन की नई शुरुआत के साथ मिला परिवार का आशीर्वाद है।

इस अवसर पर विधायक रेणुका सिंह ने कहा—
“समाज की सच्ची ताकत उसके संस्कार और संवेदनाओं में होती है। जिन बच्चों के जीवन में माता-पिता का साया नहीं है, उनके लिए समाज को परिवार बनना चाहिए। यह विवाह केवल दो जीवनों का मिलन नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की आत्मीयता का प्रतीक है।”

पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने इस आयोजन और इस विवाह की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की संवेदनशील सोच और सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विधायक रेणुका सिंह और उनकी पूरी टीम को साधुवाद दिया।
गौरतलब है कि भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र है, और इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को सेवा, एकता और संस्कारों के सूत्र में बांधने का कार्य किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here