Jitendra Sahu became the president of the BJP Kisan Morcha Sarsiva Mandal and expressed gratitude to the top leadership.
सरसीवा – जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के सरसीवा मंडल अंतर्गत ग्राम धोबनी निवासी जितेंद्र साहू को भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं किसानों में उत्साह का माहौल है।
इस अवसर पर जितेंद्र साहू ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण भाव से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा का उद्देश्य किसानों की आवाज़ को मजबूती देना है और वे किसानों की हर समस्या को प्रमुखता से उठाकर उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे।
जितेंद्र साहू ने विशेष रूप से ज्योति पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष, सारंगढ़-बिलाईगढ़ व सुभाष जालान पूर्व जिलाध्यक्ष तथा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुरारी नायक , श्याम साहू मंडल अध्यक्ष सरसीवा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा तथा गांव-गांव तक किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और किसानों के हितों की प्रभावी आवाज बनेगा।



