Police raid on a person running a betting racket.
थाना सिटी कोतवाली एवं सायबर सेल कांकेर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान निखिल राखेचा (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक जिला उ.ब. कांकेर के निर्देशन में दिनांक 13.02.2026 शहर में जुआ- सट्टा,शराबियों, नशेड़ी, गजेड़ियो, अवैध शराब, नशीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले असामाजिक तत्वो पर सतत् निगरानी रखने आवश्यक कार्यवाही कर शहर में निरन्तर पुलिसिंग गस्त कार्यवाही कर असामाजिक तत्वों एवं अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस थाना कांकेर द्वारा लगातार शहर मे पेट्रोलिग के दौरान वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान दिनांक 13.02.2026 को मुखबीर सुचना के आधार परः-
जुआ सट्टा रेड कार्यवाही के तहत् पुराना बस स्टैण्ड कांकेर में आरोपी ओमप्रकाश साहू के विरूध धारा 6(क) छत्तीसगढ जुआ अधिनिय के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर विद्यिवत कार्यवाही किया गया।
(1)गिरफ्तार आरोपी: 1. ओमप्रकाश साहू पिता तुलसी राम साहू उम्र 51 वर्ष निवासी शांतिनगर कांकेर थाना कांकेर जिला उ.ब.कांकेर
(2) बरामदगी का विवरणः-
1. सट्टा पट्टी 01 नग ।
2. एक नग डाट पेन।
3. नगदी रकम 1500 रूपये।
4. दो नग मोबाईल।
(3)पुलिस टीम का विवरणः- निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, उप.निरी. दयालू राम साहू, आरक्षक शैलेन्द्र चतुर्वेदी, रूद्र जुर्री एवं सायबर से प्रभारी यशवंत श्याम, प्र.आर. सचिन शोरी, आर. रामरतन निषाद, ज्ञान ठाकुर, ।
(4) कांकेर पुलिस की अपीलः- अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी हैं। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बडे अपराधों को रोक सकती हें, इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए अपराधिक हेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालित की जा रही हैं। यह दी गई हर सुचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती हैं।



