Home Blog ऐतिहासिक व छत्तीसगढ़ की आत्मनिर्भरता, आर्थिक प्रगति और समृद्वि का बजट चंद्र...

ऐतिहासिक व छत्तीसगढ़ की आत्मनिर्भरता, आर्थिक प्रगति और समृद्वि का बजट चंद्र प्रकाश सूर्या

0

*भाजपा की साय सरकार ने बजट में** *रखा हर वर्ग का ध्यान चन्द्रप्रकाश*

*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*
मस्तूरी । भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चन्द्रप्रकाश सूर्या ने मुख्यमंत्री साय सरकार के नेतृत्व में प्रस्तुत छत्तीसगढ़ बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पिछले सालों की तुलना में इस वर्ष 10 प्रतिशत वृद्वि के साथ 1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट विधानसभा में पेश किया। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक बजट में साय सरकार ने हर वर्ग को ध्यान में रख कर बजट बनाया गया है। और इस बजट का लाभ हर वर्ग को मिलेगा। संकल्प थीम पर आधारित यह बजट बताता है कि भाजपा केवल नीतियां बनाने तक ही सीमित नही है। उन नीतियों को जमीनी स्तर पर भी प्रभावी रूप से लागू करने के लिए भाजपा सरकार संकल्पित है। भाजपा का जो मूल मंत्र है सबका साथ सबका विकास उसी नीति पर आधारित बजट तैयार किया गया है। वित्त मंत्री ओ पी चौधरी द्वारा पेश किये गये बजट में सभी वर्गो को ध्यान रखा गया है। इस बजट से छत्तीसगढ़ का विकास और तेजी से होगा। यह बजट प्रदेश वासियों की आत्मनिर्भरता, आर्थिक प्रगति और समृद्वि को एक नई उड़ान देगा।
प्रदेश महामंत्री चन्द्रप्रकाश सूर्या ने कहा कि वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के द्वारा पेश किया गया बजट छत्तीसगढ़ के विकास को एक नई उड़ान देगा। शिक्षा, स्वास्थ, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कृषि, पर्यटन, ग्रामीण विकास, सड़क, टैक्नोलॉजी आदि हर क्षेत्र को विकास की नई दिशा प्रदान करने वाला बजट है। यह बजट स्वागत योग्य है। श्री सूर्या ने कहा कि जनता को बड़ी राहत देते हुए महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज देने की घोषणा की गई। बच्चियों को 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रुपए देने का प्रावधान किया गया है। लखपति दीदी भ्रमण योजना के अंतर्गत 5 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त लखपति दीदी बहनों को प्रदेश के शक्ति पीठो के दर्शन की भी व्यवस्था का प्रावधान रख गया है । प्रदेश में 23 नए उद्योग खोलने और 5 प्रमुख शहरों के एयरपोर्ट पर शोरूम भी खोलने, महिलाओं के लिए 250 महतारी सदन बनाने, जिसके लिए 75 करोड़ का प्रावधान, जगदलपुर, बिलासपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के लिए 80 करोड़ रुपये का प्रावधान है, डेयरी समग्र विकास योजना अंतर्गत 90 करोड़ जिसमें जगदलपुर, रायपुर और बिलासपुर के दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्रो का उन्नयन शामिल है। नवीन CGIT रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित कवर्धा, रायगढ़, बिलासपुर में स्टेट कैसंर इंस्टीट्यूट, का प्रावधान रखा गया है। भाजपा सरकार ने महिलाओं को और आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के उद्देश्य से मकान जमीन प्रॉपटी को महिलाओं के नाम खरीदी करने पर 50% प्रतिशत पंजीयन शुल्क में छूट दी है। श्री सूर्या ने कहा कि इस विकसित छत्तीसगढ़ के बजट में बिलासपुर को आइटी, नये फ्लाईओवर सहित अनेको नयी सौगाते मिली है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here