हसदेव मण्डल अंतर्गत शक्ति केंद्र खोगापानी के बूथ क्रमांक 305 में आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 132वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए वैश्विक परिदृश्य, विशेषकर विश्व में चल रहे संघर्षों पर चिंता व्यक्त की और शांति, एकता एवं मानवता के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने खेल जगत, विशेषकर क्रिकेट विश्व कप के माध्यम से देश में बढ़ती खेल भावना और युवाओं के उत्साह की सराहना की।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले का भी उल्लेख किया, जहां हो रहे सकारात्मक प्रयासों और जनभागीदारी की सराहना करते हुए इसे देश के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बताया। यह उल्लेख क्षेत्रवासियों के लिए गर्व का विषय रहा और उपस्थित कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (पिछड़ा वर्ग) धीरेन्द्र विश्वकर्मा एवं भाजपा मण्डल महामंत्री भगवान दास की विशेष रूप से सक्रिय एवं मार्गदर्शक भूमिका रही। दोनों ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री जितेंद्र प्रताप सिंह, नोवेल सिंह, चंदन सिंह, सत्यम शुक्ला, शनि कुर्रे, अनिल तिवारी, रामरतन चौधरी, शिवलाल चौधरी, संजय केवट, गोपाल दास एवं भोला पाठक सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।



