लैलूंगा। ग्राम लारीपानी में बीच बस्ती के अंदर संचालित लाल ईंट भट्ठे को लेकर समाचार प्रकाशित होने के बाद राजस्व विभाग हरकत में आया। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित हल्का पटवारी द्वारा स्थल निरीक्षण कर जांच की गई। जांच के दौरान भट्ठे की वास्तविक स्थिति, स्थान एवं आसपास के क्षेत्र का अवलोकन कर प्रतिवेदन तैयार किया गया।
सूत्रों के अनुसार जांच प्रतिवेदन सक्षम अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है। यदि जांच में नियमों के उल्लंघन अथवा आवश्यक अनुमति के बिना संचालन की पुष्टि होती है तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकती है।
गौरतलब है कि लारीपानी में बीच बस्ती के अंदर लाल ईंट भट्ठा संचालित किए जाने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। ग्रामीणों ने भी बस्ती के समीप भट्ठे के संचालन पर आपत्ति जताते हुए पर्यावरण एवं स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं व्यक्त की थीं।
अब ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है कि जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा क्या निर्णय लिया जाता है।
क्या कहते है जांचकर्ता पटवारी
मौके पर आया हु वास्तविक स्थिति को देखकर जांच प्रतिवेदन बनाकर सक्षम अधिकारी को अवगत कराया जाएगा जिसके बाद आगे क्या कार्यवाही होगी बताया जाएगा
आनंद खेस ,पटवारी लारीपानी



