रायगढ़। बीते 10 मार्च 2024 को रायगढ़ शहर के अभियंता भवन में छ ग कलार महासभा पं क्र.5774 के परिक्षेत्रीय चुनाव संपन्न हुए. रायगढ़ लैलूंगा परिक्षेत्र में श्रीमती संतोषी गणेश डनसेना अध्यक्ष , श्रीमती खीकबाई जायसवाल उपाध्यक्ष तो निमिष कुमार डनसेना सचिव निर्विरोध चुने गए। जिसके बाद समाज के वरिष्ठजानो ने शुभकामनयें दिए. सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती संतोषी डनसेना समाज एवं क्षेत्र की जनता के हित के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं, वे लम्बे समय से समाज सेवा में जुड़ी हुई है। उनका मानना है यदि विकास करना है तो संगठित होना आवश्यक है. संतोषी डनसेना का कहना है की समाज हित के लिए जो भी संभव कार्य हो मैं करूँगी।
Ro.No - 13672/156



