Home Blog नाबालिक बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले 01 आरोपीको थाना अन्तागढ़...

नाबालिक बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले 01 आरोपीको थाना अन्तागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
⏹️ घटना का संक्षिप्त विवरण :-

प्रार्थी ने दिनाँक 10/07/2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग बहन ( उम्र 17 वर्ष) घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं , अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अपहरण कर ले जाने के संदेह पर थाना अन्तागढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ किया गया ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष कुमार बंछोर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी श्री शुभम तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अंतागढ़ के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की गई।

Ro.No - 13848/159

तकनीकी विश्लेषण की सहायता से आरोपी का पता कर पीड़िता को बरामद किया गया ।आरोपी श्याम लाडिया को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया।मामले में अपराध क्रमांक 47/2026 धारा 137(2),64(1),64,(2)(M ), 87 बीएनएस एवं 06पॉक्सो एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

⏹️ गिरफ्तार आरोपी का विवरण –

1. श्याम लाड़िया पिता भीषम लाडिया उम्र 20 वर्ष ग्राम चाउरगाँव थाना कोड़ेकुर्से जिला कांकेर (छ.ग.)

⏹️ पुलिस टीम का विवरण :-

प्रहलाद यादव निरीक्षक , आलोक सुबोध उपनिरीक्षक ,हेमलता परिहार उपनिरीक्षक पीएसआई लता सिंह, नकुल पैकरा, सउनि कन्हैया मरकाम, आर रोशन नेताम, महिला आर चाँदनी उसेंडी मानकू दुग्गा

📢 कांकेर पुलिस की अपील :-

अपराध नियंत्रण पुलिस एवं आमजन की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधियों की सूचना देने हेतु हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here