Home Blog सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों को कांकेर पुलिस ने दिया सड़क सुरक्षा,...

सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों को कांकेर पुलिस ने दिया सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा की जानकारी।

0
 🟦 लगभग 250 छात्र-छात्राओं को यातायात नियम, गुड टच-बैड टच, अभिव्यक्ति ऐप, डिजिटल अरेस्ट एवं ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव की दी गई जानकारी ।

⏺️ पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन में जिले में जनजागरूकता अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 13 जुलाई 2026 को सरस्वती शिशु मंदिर, गढ़पिछवाड़ी, कांकेर में सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Ro.No - 13848/159

⏺️ कार्यक्रम का आयोजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल एवं श्री योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह व उप पुलिस अधीक्षक सुश्री प्रतिभा लहरे के पर्यवेक्षण में किया गया।

⏺️ इस दौरान रक्षित निरीक्षक श्री दीपक साव (यातायात प्रभारी) ,यातायात पुलिस, महिला रक्षा टीम तथा साइबर टीम ने विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

⏺️ यातायात पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित चलने के नियम, यातायात संकेतों एवं साइन बोर्डों का महत्व, ट्रैफिक सिग्नल की जानकारी, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग की आवश्यकता, ओवरस्पीडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने के दुष्परिणाम तथा यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के बारे में प्रोजेक्टर एवं वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से समझाया गया।

⏺️ कार्यक्रम में राहवीर योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को शासन द्वारा ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि दुर्घटना की स्थिति में एम्बुलेंस या पुलिस का इंतजार किए बिना तत्काल घायल की मदद कर उसकी जान बचाने का प्रयास करना चाहिए।

⏺️महिला रक्षा टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को बाल अपराध, महिला संबंधी अपराध, गुड टच-बैड टच, व्यक्तिगत सुरक्षा, संकट की स्थिति में सहायता प्राप्त करने के उपाय तथा अभिव्यक्ति ऐप के उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही कंट्रोल रूम एवं पुलिस हेल्पलाइन नंबर साझा कर आवश्यकता पड़ने पर तत्काल संपर्क करने की अपील की गई।

⏺️ साइबर टीम ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया सुरक्षा, फर्जी लिंक एवं APK फाइलों से बचाव के बारे में जागरूक किया। साथ ही बताया गया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।

⏺️ कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य, शिक्षकगण एवं लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर जागरूक नागरिक बनने का संकल्प लिया।

📢 कांकेर पुलिस की अपील

सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। किसी भी साइबर ठगी, संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें। महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े किसी भी मामले की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना महिला हेल्पलाइन नं 9479155925 को दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here