Home Blog जिला पंचायत में संविदा भर्ती हेतु अंतिम चयन व प्रतीक्षा सूची जारी

जिला पंचायत में संविदा भर्ती हेतु अंतिम चयन व प्रतीक्षा सूची जारी

0

उत्तर बस्तर कांकेर, जिले में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक एवं लेखापाल के एक-एक पद के लिए अंतिम मेरिट सूची, चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि रिक्त पदों के विरूद्ध पात्र अभ्यर्थियों की प्रावीण्यता के आधार पर उनके दस्तावेजों का सत्यापन, कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार के उपरांत तैयार की गई अंतिम चयन एवं प्रतीक्षा सूची जिले की वेबसाइट www.kanker.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। संबंधित अभ्यर्थी उक्त वेबसाइट पर जाकर सूची का अवलोकन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here