Home Blog जिले के स्कूलों की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग, एबीवीपी ने जिला...

जिले के स्कूलों की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग, एबीवीपी ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

0


रायगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला रायगढ़ ने जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने विद्यार्थियों के हित, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा सुरक्षित एवं पारदर्शी शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।

ज्ञापन में जर्जर विद्यालय भवनों की शीघ्र मरम्मत एवं आवश्यकता अनुसार नए भवनों के निर्माण, स्कूल वाहनों की नियमित तकनीकी जांच, वैध दस्तावेजों एवं चालकों के लाइसेंस का सत्यापन, निर्धारित क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को वाहन में बैठाने पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

Ro.No - 14097/148

इसके अलावा विद्यालयों में शासन के निर्देशानुसार नियमित प्रार्थना सभा, राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, राजकीय गीत एवं सरस्वती वंदना का पालन सुनिश्चित करने, सभी विद्यालयों में प्रवेश शुल्क एवं अन्य शुल्कों की जानकारी नोटिस बोर्ड पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने तथा नटवर विद्यालय सहित अन्य स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग भी की गई।

एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि यदि इन मांगों पर शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन विद्यार्थियों के हित में लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here