मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत मल्हार के समाज प्रमुखों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा लंबे समय से सामुदायिक भवन निर्माण की मांग की जा रही थी। उनकी इस मांग को गंभीरता से लेते हुए मस्तूरी विधायक *दिलीप लहरिया* के विशेष प्रयासों से ₹25.00 लाख की लागत से तीन सामुदायिक भवन निर्माण कार्य स्वीकृत हुए हैं। इन कार्यों से स्थानीय नागरिकों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
स्वीकृत कार्यों का विवरण इस प्रकार है—
1. वार्ड क्रमांक 9 – बूढ़ादेव मंदिर, शिव सागर तालाब के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य – ₹5.00 लाख
2. वार्ड क्रमांक 10 – गढ़ चौक, निषाद मोहल्ला के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य – ₹10.00 लाख
3. वार्ड क्रमांक 12 – ठाकुरदेव मंदिर, धीवर मोहल्ला के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य – ₹10.00 लाख
कुल स्वीकृत राशि – ₹25.00 लाख
विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि उनकी प्राथमिकता मस्तूरी विधानसभा के प्रत्येक गांव और नगर में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार तथा जनसुविधाओं का विकास है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवनों के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
नगर पंचायत मल्हार के नागरिकों ने इन विकास कार्यों की स्वीकृति पर विधायक दिलीप लहरिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में भी क्षेत्र में विकास कार्यों का सिलसिला इसी प्रकार जारी रहेगा।



