04 मोबाइल फोन जब्त, आरोपियों के बैंक खातों में जमा ₹6.88 लाख की राशि होल्ड ।
घटना का संक्षिप्त विवरणः
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन में जिले में संचालित अभियान के तहत अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर श्री आकाश श्रीश्रीमाल के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर श्री शेर बहादुर सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में थाना भानुप्रतापपुर पुलिस ने मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
दिनांक 28.07.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बसंत नगर, नारायणपुर में कुछ व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से विभिन्न अंकों पर रुपए-पैसों का दांव लगवाकर अधिक लाभ का प्रलोभन देकर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना पर थाना भानुप्रतापपुर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया।
प्रकरण में थाना भानुप्रतापपुर में अपराध क्रमांक 147/2026 धारा 7(1) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. विकास उर्फ रिंकू सॉरी, पिता रवि सॉरी, उम्र 19 वर्ष, निवासी बसंत नगर, नारायणपुर, थाना भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर।
2. नरेंद्र जायसवाल, पिता दिनेश जायसवाल, उम्र 43 वर्ष, निवासी सालियापारा वार्ड क्रमांक-07, थाना भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर।
3. मनोज सचदेव, पिता स्व. द्वारिका सचदेव, उम्र 38 वर्ष, निवासी संतोषी नगर, भानुप्रतापपुर, थाना भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर।
बरामदगी
04 नग मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत ₹2,50,000।
आरोपियों के बैंक खातों में जमा ₹6,88,000 की राशि होल्ड कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज (थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर), सहायक उप निरीक्षक फलित कुमार, सहायक उप निरीक्षक कैलाश पांडे (साइबर टीम), सहायक उप निरीक्षक भागेश पटेल, सहायक उप निरीक्षक पुरुषोत्तम कतलाम तथा आरक्षक क्रमांक 1385, 1013, 1324 एवं 2112 की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
📢 कांकेर पुलिस की अपील
अपराध पर प्रभावी नियंत्रण पुलिस और आमजन की साझा जिम्मेदारी है। आपकी एक छोटी-सी सूचना भी किसी बड़े अपराध को रोकने में सहायक हो सकती है। जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधियों की सूचना देने हेतु अपराधिक हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है। प्रत्येक सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।



