प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना परिसर में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थाना प्रभारी कृष्णा सिदार, एस आई सुजान भगत तथा ए एस आई संजय यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारियों तथा अन्य स्टॉप के लोगों ने पौधारोपण किया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और सभी ने उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया।
थाना प्रभारी कृष्णा सिदार ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल भी करे। उन्होंने बताया कि पौधारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए एक सतत अभियान है।
कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस कर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अपने घर, विद्यालय, कार्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाने की अपील की। सभी ने मिलकर यह संकल्प भी लिया कि लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करेंगे, ताकि वे भविष्य में बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
इस अवसर पर पौधारोपण अभियान के माध्यम से समाज को पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश दिया गया।



