Home Blog तहसीलदार नेतृत्व नरसापुर रेस्क्यू उफनती तालपेरू नदी पार कर प्रसूता व दो...

तहसीलदार नेतृत्व नरसापुर रेस्क्यू उफनती तालपेरू नदी पार कर प्रसूता व दो गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल

0

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हो रहा है। ऐसे चुनौतीपूर्ण हालात के बीच उसूर विकासखंड के ग्राम नरसापुर में प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने साहसिक अभियान चलाकर एक प्रसूता एवं दो गर्भवती महिलाओं सहित उनके परिजनों को सुरक्षित निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासागुड़ा पहुंचाया।

तालपेरू नदी के तेज बहाव के बावजूद तहसीलदार देवनंदन सिंह टंडन के नेतृत्व में राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर सैनिक एवं बासागुड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने समन्वित कार्रवाई करते हुए सफल रेस्क्यू अभियान को अंजाम दिया। अभियान में पटवारी इंद्र कुमार झाड़ी, विनीत कुमार, डॉ. शिवा गौरी गट्टा व चिकित्सा टीम, नगर सैनिक तथा बासागुड़ा पुलिस की अहम भूमिका रही।

Ro.No - 13895/163

रेस्क्यू कर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाई गई महिलाओं में प्रसूता पायकी कुंजाम (24 वर्ष), पति रमा, गर्भवती मड़कम मासे (22 वर्ष), पति हिड़मा तथा मंगली मड़कम (25 वर्ष), पति हिड़मा शामिल हैं।

जिले में लगातार बारिश के कारण कई गांवों का संपर्क प्रभावित हो रहा है। ऐसे में राजस्व विभाग और रेस्क्यू दल को लगातार चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्य करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और समय-समय पर प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।

सफल रेस्क्यू के बाद महिलाओं और उनके परिजनों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ दिखाई दी। ग्रामीणों ने रेस्क्यू टीम की सराहना करते हुए कहा कि समय पर पहुंची टीम उनके लिए देवदूत साबित हुई। इस सफल अभियान की क्षेत्रभर में चर्चा हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here