प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी में अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास पर अभिभावकों और शिक्षकों के बीच सार्थक संवाद हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण CBSE बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का सम्मान रहा।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। कक्षा 10वीं से अनन्या पांडे, श्वेता विश्वकर्मा, मेहुल श्रीवास, आदित्य साहू एवं आंचल भारद्वाज तथा कक्षा 12वीं से अर्पिता तिवारी सहित अन्य मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। प्राचार्या ने विद्यार्थियों की सफलता में अभिभावकों एवं शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व का विकास करना भी है।
उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने, अध्ययन के लिए प्रेरित करने तथा सकारात्मक पारिवारिक वातावरण प्रदान करने का आग्रह किया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं एवं विद्यालय की निरंतर उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।



