Home Blog साहित्य सम्राट मुंशी प्रेमचंद ने तत्कालीन समाज का चित्रण अपने साहित्य...

साहित्य सम्राट मुंशी प्रेमचंद ने तत्कालीन समाज का चित्रण अपने साहित्य में प्रस्तुत किया था — संतोष श्रीवास्तव

0

कांकेर । सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़पिछवाड़ी कांकेर में साहित्य सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती पर कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य व साहित्यकार संतोष श्रीवास्तव “सम” ने कहा कि प्रेमचंद ने तत्कालीन समाज का ही चित्रण अपनी कहानियों व उपन्यास में किया है। उनका साहित्य भारतीय समाज की तत्कालीन दशा प्रस्तुत कर वैचारिक क्रांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

आज यदि हम भारतीय समाज में कही दुर्दशा पाते हैं तो प्रेमचंद की मसाल थामने साहित्यकारों को आगे आना होगा।
इस अवसर पर कहानी लेखन की प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
कहानी लेखन में प्रथम स्थान पर दीक्षा चौहान, द्वितीय स्थान पर प्रेरणा साहू, व तृतीय स्थान पर प्रियांशी यादव रही। सभी प्रतिभागी विजेताओं को प्राचार्य भूपेंद्र तिवारी के हाथों पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य दीदियां व भैया बहन उपस्थित थे।

Ro.No - 13954/39

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here