Home Blog धमकी देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ,...

धमकी देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार , घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी जब्त ।

0
तकनीकी विश्लेषण और साइबर सेल की मदद से फरार आरोपी को रावघाट पुलिस ने पकड़ा।
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल जब्त, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
घटना का विस्तृत विवरण:-

रावघाट थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला को डरा-धमकाकर तथा उसके पति और बच्चों की हत्या की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को रावघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर थाना रावघाट में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ श्री आशीष बंछोर तथा एसडीओपी अंतागढ़ श्री शुभम तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना रावघाट, थाना अंतागढ़ एवं साइबर सेल की संयुक्त विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

Ro.No - 13954/39

फरार आरोपी लगातार अपना मोबाइल बंद कर स्थान बदल रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर उसका पता लगाकर हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी कृष्ण कुमार देहारी ने अपराध स्वीकार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 06/2026 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 64(2)(m) एवं 351(2) के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

जब्त सामग्री :

घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन।

आरोपी :

कृष्ण कुमार देहारी, पिता बोहरीलाल देहारी, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम मुनगापदर कोलर, थाना रावघाट, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)

पुलिस टीम : निरीक्षक रामकुमार साव (थाना प्रभारी रावघाट), यशवंत श्याम (साइबर सेल कांकेर), कोमल भूषण पटेल (थाना प्रभारी अंतागढ़), पीएसआई लता सिंह, आरक्षक राजेश्वर उइके, मयाराम, थलेश्वर जैन एवं ओमप्रकाश सलाम।

📢 कांकेर पुलिस की अपील : अपराध नियंत्रण पुलिस एवं आमजन की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल कांकेर पुलिस हेल्पलाइन 94791-55125 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here