Home Blog विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से मोपका–खैरा–गतौरा–जयरामनगर मार्ग होगा मजबूत

विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से मोपका–खैरा–गतौरा–जयरामनगर मार्ग होगा मजबूत

0

₹10 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत, बरसात के बाद होगा कार्य प्रारंभ

मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात मिली है। विधायक *दिलीप लहरिया* के सतत प्रयासों से मोपका–खैरा–गतौरा–जयरामनर मार्ग (मुख्य जिला मार्ग क्रमांक–07) के किमी 1, 2 एवं किमी 7 से 14/8 तक कुल 9.70 किलोमीटर लंबाई में मजबूतीकरण निर्माण कार्य को ₹10 करोड़ 3 लाख 90 हजार की लागत से स्वीकृति प्रदान की गई है।

Ro.No - 13895/163

यह सड़क लंबे समय से जर्जर स्थिति में होने के कारण क्षेत्रवासियों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। विधायक दिलीप लहरिया ने इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण की मांग को लगातार शासन एवं लोक निर्माण विभाग के समक्ष प्रमुखता से उठाया, जिसके परिणामस्वरूप अब इस कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।

सड़क के निर्माण से मोपका, खैरा, गतौरा, जयरामनगर सहित आसपास के अनेक गांवों के हजारों लोगों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

वर्तमान में वर्षा ऋतु को देखते हुए निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया जा रहा है। बरसात समाप्त होते ही निर्माण एजेंसी द्वारा कार्य शुरू किया जाएगा। विधायक श्री दिलीप लहरिया ने कहा कि मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे और क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here