🔷 कांकेर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूटा गया रियलमी मोबाइल बरामद।
🔷 आरोपी शिवा वाल्मिकी के कब्जे से 12,000 कीमत का मोबाइल जब्त।
🔷 आदतन अपराधी एवं गुंडा-बदमाश सूची में शामिल आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड।
घटना का संक्षिप्त विवरणः –
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का मात्र 06 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल बरामद किया।
प्रार्थी सयजू सलाम, निवासी ग्राम मंगहूर, थाना बड़गांव ने थाना सिटी कोतवाली कांकेर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह निजी कार्य से रायपुर गया था तथा दिनांक 02 अगस्त 2026 की रात्रि वापस कांकेर पहुंचकर बस स्टैंड में रुका हुआ था। दिनांक 03 अगस्त 2026 की सुबह लगभग 06:00 बजे एक व्यक्ति ने उसे धारदार ब्लेड दिखाकर धमकाया और उसका रियलमी C35 मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गया। पीछा करने पर आरोपी टिकरापारा बस्ती की ओर भाग गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 259/2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर प्रधान आरक्षक दिनेश कुलदीप के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टिकरापारा बस्ती, मेलाभाठा क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी शिवा वाल्मिकी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने ब्लेड दिखाकर मोबाइल लूटना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर लूटा गया रियलमी C35 मोबाइल फोन, जिसकी अनुमानित कीमत 12,000 है, बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।
आरोपी शिवा वाल्मिकी पिता तिजू
राम वाल्मिकी, उम्र 28 वर्ष, निवासी टिकरापारा, कांकेर के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दिनांक 04 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कांकेर में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
जांच के दौरान यह भी पाया गया कि आरोपी शिवा वाल्मिकी थाना कांकेर का आदतन अपराधी है। उसके विरुद्ध चोरी, नकबजनी, लूट, आर्म्स एक्ट, राज्य सुरक्षा अधिनियम तथा अन्य गंभीर अपराधों सहित अनेक आपराधिक प्रकरण पूर्व से दर्ज हैं तथा वह थाना कांकेर की गुंडा-बदमाश सूची में भी शामिल है।
पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्र साहू, प्रधान आरक्षक दिनेश कुलदीप, प्रधान आरक्षक कौशल साहू, आरक्षक रोशन राठौर, आरक्षक ईश्वर साहू एवं आरक्षक रोमेश दीवान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
📢 कांकेर पुलिस की अपील
अपराधों की रोकथाम में आम नागरिकों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस के अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।




