Home Blog डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी में छात्रसंघ के...

डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी में छात्रसंघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी । डी. ए. वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, वेद परसदा मस्तूरी में विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से छात्रसंघ चुनाव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। विभिन्न पदों के लिए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की तथा विद्यालय के विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंतर्गत मतदान कर अपने प्रतिनिधियों का चयन किया। बहुमत के आधार पर हेड बॉय पद पर आयुष मनहर, हेड गर्ल पद पर आस्था पाण्डेय, डिसिप्लिन कैप्टन मेहुल श्रीवास, डिसिप्लिन वाइस कैप्टन आदित्य राय, स्पोर्ट्स कैप्टन राघव सिंह ठाकुर, स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन रितांश यादव, कल्चरल कैप्टन लक्ष्यप्रिया, कल्चरल वाइस कैप्टन मुस्कान मधुकर, हेल्थ कैप्टन आदित्य साहू, हेल्थ वाइस कैप्टन वंशिका यादव तथा क्लीनलीनेस कैप्टन प्रेरणा देवांगन निर्वाचित हुए। इसी प्रकार एस्टर हाउस के कैप्टन आराध्य मिश्र एवं वाइस कैप्टन प्रियाश्री राय, कैलेंडुला हाउस के कैप्टन सृष्टि राठौर एवं वाइस कैप्टन अक्षय गुप्ता, कॉसमॉस हाउस की कैप्टन श्वेता विश्वकर्मा एवं वाइस कैप्टन शिवसागर राठौर तथा फेनल हाउस की कैप्टन अनन्या पाण्डेय एवं वाइस कैप्टन अर्पित सुमन निर्वाचित हुए। इसके उपरांत आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सभी नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों ने विद्यालय के अनुशासन, स्वच्छता, खेल, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के विकास हेतु समर्पित भाव से कार्य करने तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा उनमें नेतृत्व, निर्णय क्षमता, सेवा-भाव, टीमवर्क और जिम्मेदारी की भावना का विकास करना था। विद्यालय परिवार ने सभी नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

Ro.No - 13895/163

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here