Home Blog गणेश चतुर्थी को लेकर उत्साह, बप्पा की मूर्तियों को अंतिम रूप देने...

गणेश चतुर्थी को लेकर उत्साह, बप्पा की मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार

0

धोबनी (सरसीवा) – इस वर्ष गणेश चतुर्थी का 14 सितंबर, सोमवार को होगा पर्व को लेकर गांव से लेकर शहर तक तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को अपने घर एवं पंडाल में विराजमान करने के लिए भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

गणेश चतुर्थी से पहले मूर्तिकार भगवान श्री गणेश की विभिन्न आकार और आकर्षक स्वरूप वाली प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। प्रतिमाओं में रंग-रोगन और सजावट का कार्य तेजी से चल रहा है। मूर्तिकार दिन-रात मेहनत कर बप्पा की प्रतिमाओं को आकर्षक रूप देने में लगे हैं।

Ro.No - 14097/148

वहीं भक्त भी अपनी पसंद की गणेश प्रतिमा लेने के लिए मूर्तिकारों और दुकानों तक पहुंच रहे हैं। लोग अपने घरों में विधि-विधान से भगवान गणेश की स्थापना करने को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। कई स्थानों पर सार्वजनिक गणेश उत्सव समितियों द्वारा भी भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

मान्यता के अनुसार भगवान गणेश प्रथम पूज्य देव हैं और किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान गणेश के पूजन से की जाती है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर भक्त श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान गणेश की स्थापना कर उनकी पूजा-अर्चना करेंगे।

इस वर्ष भी भक्तों में रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश को अपने घर विराजमान करने को लेकर विशेष उत्साह है। सोमवार को गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के साथ ही गणेशोत्सव का शुभारंभ होगा। कई स्थानों पर बप्पा रिद्धि-सिद्धि माता और मूषकराज के साथ आकर्षक स्वरूप में विराजमान होंगे।

गांव हो या शहर, हर जगह गणेश चतुर्थी को लेकर भक्तों में उत्साह और उल्लास का माहौल दिखाई देने लगा है। मूर्तिकारों के यहां प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने का काम तेजी से चल रहा है, वहीं भक्त बप्पा के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here