Home Blog थैलेसीमिया बच्चों के लिए निःशुल्क रक्तदान शिविर की पहल, हिरेन्द्र पटेल को...

थैलेसीमिया बच्चों के लिए निःशुल्क रक्तदान शिविर की पहल, हिरेन्द्र पटेल को मिला प्रशस्ति पत्र

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी। थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए निःशुल्क रक्तदान शिविर आयोजित करने की पहल और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्य के लिए हिरेन्द्र पटेल को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह ने हिरेन्द्र पटेल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्य की सराहना की।

Ro.No - 14097/148

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने हिरेन्द्र पटेल द्वारा जरूरतमंद थैलेसीमिया बच्चों के लिए रक्तदान को लेकर किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी प्रेषित की गईं। थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है, ऐसे में रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त पहुंचाने की पहल बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।

निःशुल्क रक्तदान शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने और थैलेसीमिया बच्चों की मदद करने का प्रयास किया जा रहा है। इस पहल को सामाजिक जिम्मेदारी और मानव सेवा की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

सम्मान समारोह के दौरान ओमप्रकाश कुशल पटेल और प्रमोद पाल भी मौजूद रहे। सभी ने हिरेन्द्र पटेल के प्रयासों की सराहना करते हुए इस तरह के सामाजिक कार्यों को आगे भी जारी रखने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here