Home Blog सीमावर्ती थानों का आकस्मिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी ने दिया...

सीमावर्ती थानों का आकस्मिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी ने दिया निर्देश

0

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अंतरराज्यीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने 11 सितंबर को तेलंगाना राज्य से लगे सीमावर्ती तारलागुड़ा एवं भद्राकाली थाना का आकस्मिक भ्रमण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील एवं विषम परिस्थितियों में तैनात पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी तथा उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

Ro.No - 13954/39

एसपी ने दोनों थानों में दैनिक कार्य, रोजनामचा, अपराध पंजी, मालखाना, शस्त्रागार और हवालात का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने थाना प्रभारियों और विवेचकों को लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग और गुमशुदगी के मामलों का समय-सीमा में निराकरण करने तथा न्यायालय में शीघ्र चालान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

अंतरराज्यीय सीमा पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए एसपी ने सघन चेकिंग अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और अवैध तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने पर जोर दिया। साथ ही तेलंगाना पुलिस के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने जवानों को ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने के साथ-साथ आम नागरिकों के साथ मित्रवत व्यवहार करने पर भी विशेष जोर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here