Home Blog संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर हुई विस्तृत चर्चा

संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर हुई विस्तृत चर्चा

0

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन प्रदेश के पुराने भाजपा कार्यालय रायपुर में संपन्न हुआ। बैठक प्रदेश शीर्ष नेतृत्व अध्यक्ष किरण सिंह देव जी,एवं अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े के निर्देशानुसार आयोजित की गई, जिसमें संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

Ro.No - 13954/39

बैठक में समरसता संकल्प अभियान, सेवा संकल्प अभियान एवं संत रविदास जयंती से जुड़े कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी रणनीति तय की गई। इसके साथ ही बूथ एवं मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत करने, प्रदेश संगठन द्वारा दिए गए निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आने वाले राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों पर भी गंभीर मंथन हुआ।

विशेष रूप से 17 सितंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई और सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े, प्रदेश प्रभारी गुलाब सिंह टिकरिया, चर्म शिल्प विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा, प्रदेश महामंत्री द्वय चंद्रप्रकाश सूर्या एवं हरिनाथ खुटे सहित उपाध्यक्ष कुंती जांगड़े, राजेश्वर भार्गव, खेमराज बाकरे, उमेश जीभेकर, अरविंद पहरे, अनिल सोनवानी, चंदेश्वरी बांधे, गुरुदयाल पाटले, अवधराम बघेल, घनश्याम रात्रे, दिनेश चावरिया, मोरध्वज गिलहरे, डॉ. बी.आर. गौतम, उत्तम राजवंशी, टी.आर. लहरे, विजय राय, प्रवीण मांडवी, संजय मन्हारे, तुलसी बघेल, दीपक चौहथा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here