Home Blog बाइकर्स मीट बना कांकेर पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” का मंच ।

बाइकर्स मीट बना कांकेर पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” का मंच ।

0
लगभग 300 बाइकर्स एवं युवाओं को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया गया जागरूक।
युवाओं को “साइबर वॉलंटियर” के रूप में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए किया गया प्रेरित।

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा, भापुसे के निर्देशन में संचालित “साइबर जागृति अभियान” के अंतर्गत कांकेर पुलिस द्वारा युवाओं एवं आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार रचनात्मक एवं जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में दिनांक 13 सितम्बर 2026 को न्यू कम्युनिटी हॉल, कांकेर में आयोजित ‘आओ छत्तीसगढ़ देखो बस्तर’ बाइकर्स मीट को साइबर जागरूकता के महत्वपूर्ण मंच के रूप में उपयोग किया गया।

Ro.No - 13954/39

बाइकर्स ऑफ कांकेर एवं छत्तीसगढ़ मोटो क्वीन्स के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 300 बाइकर्स, राइडर्स एवं युवाओं ने सहभागिता की।

बाइकर्स एवं युवाओं को साइबर अपराधों से बचाव की दी गई जानकारी:-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू, एसडीओपी कांकेर श्री हरीश पाटिल एवं थाना प्रभारी कांकेर श्री जितेंद्र साहू की उपस्थिति में उपस्थित युवाओं एवं बाइकर्स को साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई।

ऑनलाइन ठगी, UPI फ्रॉड, फर्जी KYC अपडेट, लॉटरी फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक एवं APK फाइल के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया।

OTP, PIN, पासवर्ड, बैंक अकाउंट एवं अन्य गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की समझाइश दी गई।

अनजान लिंक पर क्लिक करने तथा अज्ञात स्रोत से प्राप्त APK/मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड नहीं करने की अपील की गई।

सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने तथा व्यक्तिगत फोटो, मोबाइल नंबर, बैंक संबंधी जानकारी एवं अन्य निजी जानकारी सार्वजनिक रूप से साझा नहीं करने की समझाइश दी गई।

“साइबर वॉलंटियर” बनने के लिए किया प्रेरित

कार्यक्रम के दौरान युवाओं एवं बाइकर्स को “साइबर पाठशाला” की अवधारणा से जोड़ते हुए अपने परिवार, मित्रों, गांव एवं मोहल्ले में कम से कम 10 लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया।युवाओं को साइबर जागरूकता के संदेश को आगे बढ़ाने तथा समाज में “साइबर वॉलंटियर” के रूप में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

युवाओं की ऊर्जा एवं बाइकर्स समुदाय की सक्रिय भागीदारी को सकारात्मक दिशा देते हुए बस्तर पर्यटन के साथ-साथ साइबर सुरक्षा का संदेश आम नागरिकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

📢 कांकेर पुलिस की अपील

साइबर अपराध से बचाव का सबसे मजबूत हथियार जागरूकता है। स्वयं सतर्क रहें और अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।यदि आप साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं तो बिना समय गंवाए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें तथा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here