Home Blog नंदी बाबा पर धारदार हथियार से हमला, गौसेवकों ने रात में पहुंचकर...

नंदी बाबा पर धारदार हथियार से हमला, गौसेवकों ने रात में पहुंचकर किया उपचार

0

मस्तूरी । बिलासपुर । सकरी क्षेत्र में एक नंदी बाबा पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में नंदी बाबा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही देर रात बिलासपुर गौ सेवा धाम की गौसेवक टीम सेवा के लिए मौके पर पहुंची और घायल नंदी बाबा की देखभाल एवं उपचार का कार्य शुरू किया।

बताया गया कि नंदी बाबा के शरीर पर धारदार हथियार तथा चोट के निशान पाए गए हैं। इस घटना को लेकर गौसेवकों में आक्रोश है और उन्होंने दोषी व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Ro.No - 13954/39

घटना की सूचना मिलने पर बिलासपुर गौ सेवा धाम के सकरी क्षेत्र प्रभारी संजय गोदनी एवं शुभम् मिश्रा सहित छतोना टीम के पहलाद मौके पर पहुंचे। टीम ने रात में ही घायल नंदी बाबा की सेवा-सुश्रूषा की और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया।

वहीं, सकरी क्षेत्र प्रभारी संजय गोदनी द्वारा मामले को लेकर पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। गौसेवकों का कहना है कि पशुओं के साथ इस तरह की हिंसा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने तथा नंदी बाबा के साथ क्रूरता करने वाले व्यक्ति पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

गौसेवकों की तत्परता और देर रात घायल नंदी बाबा की सेवा के लिए पहुंचने की पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here