Home Blog तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर गौवंश को कुचलने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार।

तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर गौवंश को कुचलने वाला ट्रक चालक गिरफ्तार।

0
घटना के बाद वाहन लेकर फरार हो गया था आरोपी चालक।
चारामा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
घटना का संक्षिप्त विवरण

पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू (रा.पु.से.) एवं एसडीओपी कांकेर श्री हरिश पाटिल (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस द्वारा गौवंश को कुचलने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया।

प्रार्थी द्वारा थाना चारामा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 12.09.2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे कानापोड़ के पास ट्रक क्रमांक CG-04-NN-9092 के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए गौवंश को कुचल दिया गया तथा वाहन को मौके से लेकर फरार हो गया। घटना में गौवंश की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

Ro.No - 13954/39

रिपोर्ट पर थाना चारामा में अपराध क्रमांक 192/26, धारा 281, 325, 299 बीएनएस एवं 11(1)(क) पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

पुलिस कार्रवाई एवं गिरफ्तारी

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा वाहन एवं आरोपी चालक की लगातार पतासाजी की गई। दिनांक
15.09.2026 को ट्रक क्रमांक CG-04-NM-9092 को हिरासत में लेकर चालक से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार करने पर वाहन को जप्त कर आरोपी हितेश्वर यादव पिता ओमप्रकाश यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी पर्रेगुड़ा करहीबदर, जिला बालोद को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

जप्ती

01 नग ट्रक क्रमांक CG-04-NM-9092

गिरफ्तार आरोपी

हितेश्वर यादव, पिता–ओमप्रकाश यादव, उम्र–26 वर्ष, निवासी–पर्रेगुड़ा करहीबदर, जिला बालोद।

सराहनीय पुलिस टीम

आरोपी की त्वरित पतासाजी एवं गिरफ्तारी में निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, उनि रूपेन्द्र पटेल एवं आरक्षक क्रमांक 553 ओमप्रकाश कुंजाम का विशेष योगदान रहा।

📢 कांकेर पुलिस की अपील

अपराध पर नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल कांकेर पुलिस हेल्पलाइन:9479155125 में पुलिस को दें। आपकी छोटी-सी सूचना किसी बड़े अपराध को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here