उत्तर बस्तर कांकेर, सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन एवं 17 सितम्बर को आयोजित आशीर्वाद दीया कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल बैठक लेकर सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जनपद सीईओ और नोडल अधिकारियों के द्वारा किए जा रहे तैयारियों की समीक्षा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सेवा सेतु पहल के तहत 01 से 07 अक्टूबर तक जिले के सभी विकासखण्डों में शिविरों का आयोजन किया जाकर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर ने प्रत्येक विकासखण्डों में शिविर लगाने के लिए ग्रामों का चयन के संबंध में भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी, सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं जनपद सीईओ मौजूद रहे।
ठाकुर विश्राम सिंह उद्यान कांकेर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 17 सितम्बर को प्रातः 07 बजे से एवं पूर्वान्ह 11 बजे से रक्तदान शिविर कोमलदेव अस्पताल में
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितम्बर को प्रातः 07 बजे से ठाकुर विश्राम सिंह उद्यान कांकेर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक नागरिकों को भागीदारी करने की अपील जिला प्रशासन द्वारा की गई है। इसी प्रकार प्रातः 11 बजे से कोमलदेव जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।



