Home Blog मस्तूरी में नए थाना प्रभारी कपिल देव चंद्रा ने संभाला कार्यभार

मस्तूरी में नए थाना प्रभारी कपिल देव चंद्रा ने संभाला कार्यभार

0
कहा—कानून व्यवस्था रहेगी चुस्त-दुरुस्त, अपराधियों पर होगी कड़ी नजर

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी। मस्तूरी थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में कपिल देव चंद्रा ने विधिवत कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी ने पुलिस स्टाफ से क्षेत्र की कानून व्यवस्था, अपराध की स्थिति और थाना क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण मामलों की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों के साथ चर्चा करते हुए बेहतर पुलिसिंग और आम जनता को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

Ro.No - 13954/39

थाना प्रभारी कपिल देव चंद्रा ने कहा कि मस्तूरी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखना उनकी प्राथमिकता होगी। अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम पूरी सक्रियता के साथ कार्य करेगी।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि आम नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और नियमानुसार उनका निराकरण किया जाए। पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रभावी कानून व्यवस्था कायम की जा सकती है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

नए थाना प्रभारी ने क्षेत्र में रात्रि गश्त, यातायात व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी को लेकर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम थाना क्षेत्र में लगातार भ्रमण करेगी और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी कपिल देव चंद्रा ने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस का उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। अपराध पर नियंत्रण के साथ ही पुलिस की प्राथमिकता लोगों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना रहेगा।
कपिल देव चंद्रा के कार्यभार संभालने के बाद थाना स्टाफ एवं क्षेत्रवासियों ने बेहतर पुलिसिंग, त्वरित कार्रवाई और मजबूत कानून व्यवस्था की उम्मीद जताई है। आने वाले दिनों में उनके नेतृत्व में मस्तूरी पुलिस किस तरह अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को लेकर अपनी कार्यप्रणाली को आगे बढ़ाती है, इस पर क्षेत्रवासियों की नजर रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here