धोबनी ( सरसीवा ) – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शक्ति केंद्र धोबनी में सेवा, समर्पण और संकल्प के भाव के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत धोबनी के बाला चौक में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने एकजुट होकर दीप प्रज्वलित किए और सेवा एवं समाजहित के कार्यों के प्रति अपना संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर गांव की माता-बहनें, बुजुर्ग, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए।
दीपों की रोशनी से बाला चौक का वातावरण भक्तिमय और उत्सवमय नजर आया। ग्रामीणों ने देवी-देवताओं के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पूरे गांव में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सेवा और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
सेवा का भाव, समर्पण का संकल्प और दीपों की रोशनी के बीच शक्ति केंद्र धोबनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।



