Home Blog सहकारी सेवा समिति बोड़सरा में “आशीर्वाद का दीया” प्रज्ज्वलित, किसानों ने लिया...

सहकारी सेवा समिति बोड़सरा में “आशीर्वाद का दीया” प्रज्ज्वलित, किसानों ने लिया विकसित भारत के संकल्प का संकल्प

0

जांजगीर-चांपा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम बोड़सरा स्थित सहकारी सेवा समिति में विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर इंजी. रवि पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा सुशासन, गरीब कल्याण, किसान हित और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को समर्पित रही है। “आशीर्वाद का दीया” केवल एक दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के सेवा भाव और विकसित भारत के संकल्प के प्रति जनभागीदारी का प्रतीक है।

Ro.No - 14097/148

उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। किसानों की समृद्धि और गांवों के विकास से ही विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी। उन्होंने उपस्थित किसानों एवं ग्रामीणजनों से राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, सुशासन, किसान कल्याण और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। आयोजन में सहकारी सेवा समिति के अध्यक्ष गोविंद साहू , सरपंच प्रतिनिधि राजू यादव , संस्था प्रबंधक मनेंद्र शुक्ला , शाखा प्रबंध कोऑपरेटिव रेशम लाल तिवारी , खम्भन साहू , रघुवंशमणि प्रभाकर तिवारी , संस्था प्रबंधक सिवनी मायाराम राठौर , क्षेत्रीय किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here