
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मस्तूरी में ब्लॉक स्तरीय आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 5100 दीप प्रज्वलित कर उत्साहपूर्वक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को मनाया गया। दीपों से सजे परिसर में आकर्षक आकृति एवं संदेश ने कार्यक्रम को विशेष रूप से आकर्षक बनाया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी सहित भाजपा के मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों में मस्तूरी एसडीएम शिव कुमार कंवर, जनपद पंचायत मस्तूरी के सीईओ जे.आर. भगत, विकासखंड शिक्षा अधिकारी शिवराम टंडन तथा मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी रुचि विश्वकर्मा सहित शिक्षा, जनपद एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाएं भी शामिल हुईं। महिलाओं एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने मिलकर 5100 दीप जलाए, जिससे पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।
दीप प्रज्वलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को लेकर उपस्थित लोगों में उत्साह देखने को मिला। आयोजन स्थल पर आकर्षक दीप सज्जा के साथ सामूहिक सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष स्वरूप प्रदान किया।



