Home Blog चित्रों में साकार हुआ विद्यार्थियों का ‘मेरे सपनों का भारत

चित्रों में साकार हुआ विद्यार्थियों का ‘मेरे सपनों का भारत

0

जिले के 2,568 विद्यालयों में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में 75 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

उत्तर बस्तर कांकेर, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज जिले के 2,568 विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 75 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने सपनों के भारत की कल्पना को रंगों और रचनात्मकता के माध्यम से कागज पर उकेरा।

Ro.No - 13954/39

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ’’विकसित भारत-2047, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छ एवं सुंदर भारत, नक्सल मुक्त भारत तथा देश के उज्ज्वल भविष्य’’ जैसे विषयों पर अपनी कल्पनाशीलता को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी सहित निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन दिया। अनेक विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा तैयार चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे शिक्षकों, अभिभावकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सराहा और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

‘मेरे सपनों का भारत’ गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण, विकसित भारत की संकल्पना तथा भविष्य के भारत की अपनी कल्पना को रचनात्मक रूप से व्यक्त करने का अवसर प्रदान करना है। प्रतियोगिता के बाद विद्यालय स्तर पर श्रेष्ठ चित्रों एवं प्रतिभागियों का चयन आगामी चरण के लिए किया जाएगा।

जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित इस व्यापक गतिविधि में हजारों विद्यार्थियों की सहभागिता ने सेवा संकल्प अभियान को ’’जनभागीदारी और विद्यार्थी सहभागिता का सशक्त स्वरूप’’ प्रदान किया। विद्यार्थियों की कलाकृतियों में विकसित, स्वच्छ, सशक्त एवं नक्सल मुक्त भारत की परिकल्पना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here