Home Blog भव्य गणेश उत्सव: नव युवक गणेश उत्सव समिति एवं एम एस पी...

भव्य गणेश उत्सव: नव युवक गणेश उत्सव समिति एवं एम एस पी स्टील फैमिली कालोनी द्वारा भव्य आयोजन

0

जामगांव (रायगढ़)। नव युवक गणेश उत्सव समिति एवं एम एस पी स्टील फैमिली के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष भव्य गणेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में चार-चांद तब लग गए जब कांसाबेल जसपुर से आए प्रसिद्ध आरध्या ग्रुप के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।

Ro.No - 14097/148

आराध्य ग्रुप के कलाकारों द्वारा सनातन संस्कृति का परिचय देते हुए भक्ति-भाव से ओतप्रोत गीतों एवं संगीतमय कथा की प्रस्तुति की गई, जिससे पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूम उठे और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

इस भव्य आयोजन को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लगा रहा। एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों और झांकियों ने सभी का मन मोह लिया।

समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बप्पा का उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और क्षेत्र में भाईचारे व सनातन संस्कृति का संदेश दिया गया।

गणपति बप्पा मोरया!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here