रायगढ़, 41वें चक्रधर समारोह की आठवीं संध्या में 6 वर्षीय कथक नृत्यांगना निमृत पात्रा ने शानदार कथक प्रस्तुति दी। श्रीमती जया मानिकपुरी के मार्गदर्शन में कथक का प्रशिक्षण ले रहीं निमृत ने अपनी प्रस्तुति में भाव-भंगिमाओं और नृत्य की बारीकियों का सुंदर प्रदर्शन किया।
कम उम्र में ही निमृत ने कई मंचों पर अपनी प्रतिभा दिखाई है। उन्होंने रायपुर साहित्य उत्सव 2026, पाली महोत्सव 2026 और अमरकंटक नर्मदा महोत्सव में कथक की प्रस्तुतियां दी हैं। रायगढ़ में आयोजित मधुगुंजन सतरंग 2025 की अखिल भारतीय नृत्य, संगीत एवं कला प्रतियोगिता में कथक के माइनर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा बिलासपुर के स्वदेशी मेला 2024 में सब-जूनियर ग्रुप डांस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया। एसईसीएल 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में कथक नृत्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। निमृत ने वर्ष 2025 में भुवनेश्वर के रवीन्द्र मंडप में आयोजित राष्ट्रीय महोत्सव ‘त्रिधारा 39वां श्रद्धांजलि समारोह’ में भी कथक की प्रस्तुति दी थी।



