Home Blog नवा खाई पर्व के अवसर पर ग्राम डवरखार में कांकेर पुलिस ने...

नवा खाई पर्व के अवसर पर ग्राम डवरखार में कांकेर पुलिस ने आयोजित किया साइबर जागरूकता कार्यक्रम।

0
पर्व के उल्लास के बीच ग्रामीणों को दिया साइबर सुरक्षा का संदेश ।

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कांकेर जिले में मजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में दिनांक 21.09.2026 को ग्राम डवरखार में नवा खाई पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कांकेर पुलिस द्वारा ग्रामीणों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

Ro.No - 13954/39

नवा खाई छत्तीसगढ़ एवं बस्तर अंचल की महत्वपूर्ण पारंपरिक कृषि एवं लोक-सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा पर्व है। नई फसल के अन्न को पहली बार ग्रहण करने की परंपरा से जुड़े इस पर्व में ग्रामीण समुदाय प्रकृति, धरती एवं अन्न के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है। यह पर्व कृषि, प्रकृति, सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का प्रतीक है।

नवा खाई पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एकत्रित हुए। कांकेर पुलिस ने इस सामाजिक एवं सांस्कृतिक अवसर को जन-जागरूकता के प्रभावी माध्यम के रूप में उपयोग करते हुए ग्रामीणों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया।

ग्रामीणों को बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी हो जाती है तो घबराने के बजाय तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें। समय पर शिकायत करने से ठगी की गई राशि को होल्ड कराने की कार्रवाई में सहायता मिल सकती है।

इसके साथ ही पीड़ित व्यक्ति को निकटतम पुलिस थाना/चौकी से संपर्क करने तथा उपलब्ध डिजिटल साक्ष्य, मोबाइल नंबर, बैंक ट्रांजेक्शन, स्क्रीनशॉट एवं अन्य संबंधित जानकारी सुरक्षित रखने की समझाइश दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here