Home Blog पशुधन विकास विभाग ने चलाए व्यापक अभियान

पशुधन विकास विभाग ने चलाए व्यापक अभियान

0
पशु चिकित्सा शिविर, टीकाकरण, उपचार, टैगिंग एवं रेडियम बेल्ट लगाने का किया गया कार्य

उत्तर बस्तर कांकेर, सेवा संकल्प अभियान के तहत पशुधन विकास विभाग द्वारा जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं नगरीय क्षेत्रों में पशुपालकों और पशुओं के हित में व्यापक गतिविधियां संचालित की गईं। इस दौरान पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर पशु उपचार, टीकाकरण, औषधि वितरण, कृमिनाशक दवा पान, बाह्य परजीवी नियंत्रण, बधियाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान जैसी सेवाएं प्रदान की गईं। साथ ही घुमंतू पशुओं की सुरक्षा के लिए रेडियम बेल्ट लगाने और पशुओं की टैगिंग का कार्य भी किया गया।

कांकेर शहर में वार्ड टीम द्वारा तीन वार्डों में भ्रमण कर 10 पशुपालकों के यहां 74 पशुओं का सर्वे किया गया तथा 18 नवीन पशुओं में टैगिंग की गई। विकासखंड कांकेर के ग्राम मोदे में 95 बकरियों और ग्राम कोदागांव में 97 बकरियों को पीपीआर टीका लगाया गया। ग्राम तेलावट में 244 भेड़-बकरियों का भी पीपीआर टीकाकरण किया गया।

Ro.No - 13954/39
चारामा विकासखंड में बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर

विकासखंड चारामा के ग्राम भानपुरी में सरपंच श्रीमती दीपिका मंडावी एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 32 पशुओं का उपचार, 65 पशुओं को औषधि वितरण, 76 पशुओं को कृमिनाशक दवा पान, 80 पशुओं का डिटीकिंग, 06 पशुओं का बधियाकरण तथा 93 बकरियों का गोट पॉक्स टीकाकरण किया गया।

ग्राम कुर्रूभाट में आयोजित शिविर में 190 बकरियों का पीपीआर तथा 191 गौवंशीय पशुओं का एलएसडी टीकाकरण किया गया। इसके अलावा 26 पशुओं का उपचार, 28 पशुओं को कृमिनाशक दवा तथा पशु-पक्षियों के लिए 476 इकाई औषधियों का वितरण किया गया। शिविर से 26 पशुपालक लाभान्वित हुए। इस अवसर पर सरपंच श्री जगमोहन दर्राे सहित जागरूक पशुपालक एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

नरहरपुर में पशु चिकित्सा शिविर एवं टीकाकरण

विकासखंड नरहरपुर के ग्राम पंचायत भिरौद में पशु चिकित्सालय सरोना द्वारा शिविर आयोजित कर 13 पशुओं का उपचार, 35 पशुओं को कृमिनाशक दवा पान, 02 पशुओं का बधियाकरण, 85 पशुओं का टीकाकरण तथा 183 हितग्राहियों को औषधि वितरण किया गया। शिविर में डॉ. नवीन कुमार नरेटी, श्री ए.एल. मरकाम, श्री सेवक राम मरकाम, श्री सालिक राम कोर्राम एवं श्री कमलेश निषाद सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं ग्राम रिसेवाड़ा में 245 बकरियों का पीपीआर टीकाकरण किया गया।

दुर्गूकोंदल में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर

विकासखंड दुर्गूकोंदल के ग्राम कर्रामाड़ में आयोजित शिविर में 98 पशुओं का टीकाकरण, 15 पशुओं का उपचार, 50 पशुओं को औषधि वितरण, 35 पशुओं को कृमिनाशक दवा पान तथा 14 पशुओं का डिटीकिंग किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत कर्रामाड़ के सरपंच श्री रजलाल आंचला, वार्ड पंच गंगेश्वरी सोम एवं ग्रामीणों सहित पशुधन विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और मोबाइल वेटरनरी यूनिट के स्टाफ उपस्थित रहे।

कोयलीबेड़ा के शंकरनगर में पशु एवं कुक्कुट चिकित्सा सेवाएं

विकासखंड कोयलीबेड़ा के पशु चिकित्सालय बांदे अंतर्गत ग्राम शंकरनगर में निःशुल्क पशु चिकित्सा एवं टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 190 पशुओं का एचएस एवं बीक्यू टीकाकरण, 41 पशुओं का उपचार, 125 पशुपालकों को दवा वितरण तथा 05 पशुओं का गर्भ परीक्षण किया गया। साथ ही 1,917 मुर्गियों के लिए दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ग्रामीण एवं पशुपालक उपस्थित रहे।

अंतागढ़ और कोरर क्षेत्र में भी पशु चिकित्सा सेवाएं

विकासखंड अंतागढ़ के ग्राम उसेली में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर आयोजित कर पशुओं का टीकाकरण, कुत्तों को निःशुल्क एंटी रेबीज टीका, औषधि एवं कृमिनाशक दवाओं का वितरण किया गया। पशु चिकित्सालय कोरर एवं पशु औषधालय अंतर्गत ग्राम भैंसाकांहार में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 08 पशुओं का उपचार, 82 पशुओं को दवा वितरण, 68 पशुओं को कृमिनाशक दवा पान तथा 62 पशुओं में बाह्य परजीवी नियंत्रण के लिए दवा का छिड़काव किया गया। शिविर से 26 पशुपालक लाभान्वित हुए।

कांकेर के करप में 21 पशुपालक हुए लाभान्वित

कृत्रिम गर्भाधान केंद्र कांकेर के अंतर्गत कृत्रिम गर्भाधान उपकेंद्र डंवरखार के ग्राम करप में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। इसमें 92 पशुओं का पीपीआर टीकाकरण, 18 पशुओं का उपचार, 125 पशुओं को औषधि वितरण, 72 पशुओं को कृमिनाशक दवा पान, 45 पशुओं में बाह्य परजीवी नियंत्रण के लिए दवा का छिड़काव, 01 कृत्रिम गर्भाधान तथा 08 पशुओं का बधियाकरण किया गया। शिविर से 21 पशुपालक लाभान्वित हुए।

घुमंतू पशुओं की सुरक्षा के लिए रेडियम बेल्ट एवं टैगिंग

अभियान के तहत घुमंतू गौवंशीय पशुओं की सड़क दुर्घटनाओं से सुरक्षा के लिए भी विशेष पहल की गई। एनएच-30 लखनपुरी में 10 पशुओं को रेडियम बेल्ट पहनाए गए तथा 08 पशुओं की टैगिंग की गई। नगर पंचायत अंतागढ़ में भी घुमंतू पशुओं को रेडियम बेल्ट लगाए गए। नगर पंचायत चारामा में पशुपालकों में जागरूकता के लिए फ्लैग मार्च आयोजित किया गया, जिसमें 17 पशुओं को रेडियम बेल्ट पहनाए गए, पूर्व में लगाए गए 23 रेडियम बेल्ट को सड़क से विस्थापित किया गया तथा 11 पशुओं की नवीन टैगिंग की गई। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पशुपालकों को घर-घर एवं शिविरों के माध्यम से पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ पशुओं के स्वास्थ्य, टीकाकरण, उपचार एवं सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here