Home Blog अवस्थी परिवार के गणेश उत्सव में भक्ति की बही गंगा, ज्योति यादव...

अवस्थी परिवार के गणेश उत्सव में भक्ति की बही गंगा, ज्योति यादव और भागवत मिश्रा के भजनों पर झूमे भक्त

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी। मनीष अवस्थी एवं परिवार द्वारा निज निवास में आयोजित गणेश उत्सव में इन दिनों भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध भजन गायिका ज्योति यादव एवं भागवत मिश्रा ने अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Ro.No - 13954/39

भजन संध्या की शुरुआत भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुई। इसके बाद ज्योति यादव और भागवत मिश्रा ने गणेश वंदना सहित विभिन्न भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। जैसे-जैसे भजनों की धुन आगे बढ़ती गई, वैसे-वैसे श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। पूरा वातावरण गणपति बप्पा के जयकारों और भक्तिमय संगीत से गूंज उठा।

भजन गायकों की मधुर आवाज और मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम में छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कई श्रद्धालु भजनों पर तालियां बजाते और नृत्य करते नजर आए।

अवस्थी परिवार द्वारा आयोजित इस गणेश उत्सव में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सहभागिता की भी झलक देखने को मिली। आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश से परिवार एवं क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। अंत में आरती के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।

गायक एवं वाद्य कलाकारों में प्रमुख रूप से ज्योति यादव भागवत मिश्रा बबलू निषाद दीपक कौशिक सुरजीत सिंह ठाकुर तथा अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओ को मंत्र मुग्ध किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here