नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद प्रेम एवं शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप।
घटना का संक्षिप्त विवरण
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आशीष बंछौर, अंतागढ़ के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री संतोष जैन, अंतागढ़ के पर्यवेक्षण में थाना आमाबेड़ा पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई की गई।
थाना आमाबेड़ा क्षेत्र में नाबालिग युवती से दुष्कर्म एवं उसके गर्भवती होने के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। प्राप्त शिकायत के अनुसार, आरोपी द्वारा पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद उसे प्रेम एवं शादी का झांसा देकर फरवरी 2026 से लगातार शारीरिक संबंध बनाया गया, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई।
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना आमाबेड़ा में अपराध क्रमांक 35/2026 के तहत धारा 64(1), 64(2)(m) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी सौरभ कुमार निर्मलकर (उम्र 23 वर्ष), निवासी कोलियारी आवासपारा, थाना आमाबेड़ा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर को दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया। आरोपी को विधिवत कार्रवाई के पश्चात न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस टीम
कार्रवाई में थाना आमाबेड़ा के निरीक्षक सुदर्शन सिंह ध्रुव, उपनिरीक्षक भुवनेश्वर चंद्रवंशी, सहायक उपनिरीक्षक गिरीशचंद्र कुर्रे, प्रधान आरक्षक महेश कुमार नेताम तथा आरक्षक विकास कुमार, चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा, नंदकुमार ठाकुर एवं महिला आरक्षक प्रतिभा यादव और प्रमिला विश्वकर्मा का योगदान रहा।
📢 कांकेर पुलिस की अपील
आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। अपराध नियंत्रण में पुलिस एवं जनता की सहभागिता महत्वपूर्ण है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस हेल्पलाइन: 94791-55125



