आरोपियों द्वारा गौवंशों को गौशाला भेजने के नाम पर 40 मवेशियों का किया गया तस्करी।
आरोपियों से जप्त मवेशी बिक्री रकम – 10000 रुपये, व घटना में प्रयुक्त 01 क्रेटा वाहन 1500000₹ व 2 पिकअप वाहन कीमत 1000000 ₹ । कुल कीमती 2510000 ₹ की संपत्ति जप्त।
प्रकरण में अब तक कुल 13 आरोपियों को किया गया हैं गिरफ्तार।
घटना का संक्षिप्त विवरण
◽प्रार्थी रविकांत ठाकुर निवासी वार्ड क्रमांक 08 नरहरपुर द्वारा थाना नरहरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि नरहरपुर क्षेत्र के ग्रामीणों की गाय एवं बछड़े दिनांक 30.09.2026 की रात्रि से लापता हैं। पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई कि हिमांशू तिवारी एवं गौरव शोरी द्वारा आवारा एवं लावारिस मवेशियों को गौशाला भेजने की बात कहकर ग्रामीणों से संपर्क किया गया था।
◽आरोपियों द्वारा पण्डरीपानी, सिहावा स्थित गौशाला में मवेशियों को भेजने की बात कहकर नरहरपुर हाईस्कूल खेल मैदान से लगभग 40 गौवंशों को पिकअप वाहनों में भरकर ले जाया गया। जब ग्रामीणों ने संबंधित गौशाला में जाकर जानकारी ली तो वहां नरहरपुर से कोई भी गौवंश पहुंचना नहीं पाया गया।
◽शिकायत एवं पूछताछ के आधार पर थाना नरहरपुर में अपराध क्रमांक 193/2026, धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
◽प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भापुसे )के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरिश कुमार पाटिल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी की गई।
◽पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने लगभग 40 गौवंशों को गौशाला भेजने के बहाने चोरी करना स्वीकार किया। जिस पर पूर्व में कुल 10 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है तथा प्रकरण के मुख्य फरार आरोपी हेमंत यादव निवासी धमतरी व प्रियेश साहू निवासी खरतूली की पता तलाश की जा रही थी।
जो आरोपियों की जानकारी मिलने पर धमतरी से घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ किया गया जिन्होंने पूर्व में गिरफ्तार आरोपी हिमांशु तिवारी व गौरव सोरी के मिलकर चोरी की मवेशियों को पापड़हांडी लेजाकर 45000 ₹ में बेच देना बताया। स्वयं बचने व पुलिस को गुमराह करने के लिए कही और से मवेशी लाकर बताया की नरहरपुर से लाये गये मवेशी हैं।
◽आरोपियों के कब्जे से :- घटना में प्रयुक्त 01 हुंडई क्रेटा वाहन कीमत 15,00,000 , 2 पिकअप वाहन कीमती 1000000, मवेशी बिक्री रकम – 10000 ₹ कुल जप्ती – ₹25,10,000 ₹ की जप्ती की गई।
◽आरोपियों के द्वारा वाहन में मवेशियों ठूस ठूस कर भरकर कत्लखाना पापडहांडी उडीसा ले जाया जो धारा 4,6,10 छग क़षिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं धारा 11 घ पशु क्रूरता अधिनियम का पाये जाने से आरोपियों के विरूद् धारा जोडी गई।
गिरफ्तार आरोपी :-
1. विजय कुमार साहू पिता चमराराम साहू उम्र 32 वर्ष, निवासी जामगांव थाना नरहरपुर जिला उ.ब. कांकेर (छ. ग.)
2. किशोर नाग पिता घासी राम उम्र 38 वर्ष, निवासी जामगांव थाना नरहरपुर जिला उ.ब. कांकेर (छ.ग.)
3. आशीष पटेल पिता स्व. लोचन पटेल उम्र 31 वर्ष निवासी जामगांव थाना नरहरपुर जिला
आरोपियों को अपराध में संलिप्त पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।
जप्त सामग्री
– 01 हुंडई क्रेटा वाहन – कीमत 15,00,000 ₹
– 2 पिकअप वाहन -1000000
– मवेशी बिक्री रकम – 10000 ₹
– कुल जप्ती – ₹25,10,000 ₹
पुलिस टीम
निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल, थाना प्रभारी नरहरपुर; उपनिरीक्षक (प्रशिक्षु) पियुष कुमार यादव; स उ नि बुधारू राम मरकाम, प्रधान आरक्षक संवलू राम नेताम; आरक्षक नीलेश निषाद, पवन मरकाम, गुलशन मंडावी ।
📢 कांकेर पुलिस की अपील
आमजन से अपील की जाती है कि गौवंश चोरी, अवैध परिवहन अथवा किसी भी संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर – 94791-55125 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।



