शिवसेना नेता व्यास यदु_ ने कहा – केंद्र सरकार के बढ़ती महंगाई से जनता परेशान है।
छत्तीसगढ़ से लेकर पूरे भारत भर में यही हाल है। केंद्र सरकार महंगाई रोकने में फेल हो गई है। हर दिन दाम बढ़ रहा है, सरकार सिर्फ भाषण दे रही है। गरीब क्या खाएगा, इसकी चिंता किसी को नहीं।
मजदूर 250-300 रुपये कमाता है, घर कैसे चलाए? बच्चा कैसे पढ़ाए? दाल 160, चावल 100 रुपये किलो हो गया तो गरीब क्या खाएगा?
अभी का दाम – सब महंगा, हर चीज महंगी
_चावल -_ काली मूछ 75-80, एचएमटी 75, अब्बा हुजूर 100, जय श्रीराम 75-80, जवा फूल 130 रुपये किलो।
_दाल -_ रहर 160, चना 110, उड़द 150, मूंग 130, देशी चना 90 रुपये किलो। _शक्कर -_ 55-60 रुपये किलो।
_बाकी सब भी महंगा -_ तेल, नमक, मसाला, दूध, सब्जी, गैस, दवाई, खाद-बीज, डीजल, किताब-कॉपी, कपड़ा – हर चीज महंगी। पहले 4000 में महीना चल जाता था, अब 5000 में भी नहीं चलता।
इधर किसानों की चिंता करते हुए उन्होंने कहा किसानों को खाद बीज से लेकर खेतों में डलने वाली दवाईयो पर भी महंगाई का काफी असर आने किसान ऐसे ही परेशान है और इधर आने वाले प्राकृतिक आपदा से, राज्य में 28 29 तारीख मौसम विभाग द्वारा अलर्ट घोषित किया गया है जिससे छत्तीसगढ़ के किसानों को भारी बारिश से अतिरिक्त भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा किसान हर तरफ से दर्द सहकार चावल उगाता हैं लेकिन बाकी चीजों के लिए वह बढ़ती महंगाई से जूझ कर भी वह अपना दर्द सरकार के पास नहीं रख पाता किसान को खाद-बीज सस्ता देकर, धान का उचित दाम देना चाहिए। सरकार के इस रवैया से किसान के साथ-साथ गरीब मजदूर भी बढ़ती महंगाई से परेशान है
अगर इस बढ़ती महंगाई पर अगर केंद्र सरकार रोक नहीं लगाती है तो आने वाले समय में जनता जवाब देगी और केंद्र और राज्य की सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।
_त्योहार में शक्कर से बनने वाली चीजें और महंगी -_
शक्कर महंगी तो लड्डू, बर्फी, जलेबी, पेड़ा, गुलाब जामुन, खुरमा, बताशा सब महंगा हो जाएगा। दुकानदार मिलावट करेगा, नकली खोवा, खराब तेल, रंग-केमिकल मिलाएगा। गरीब अपने बच्चे को एक लड्डू भी नहीं खिला पाएगा।
_अभी हाल की घटना का जिक्र करते हुए व्यासयदु ने कहा की_ दुर्ग-भिलाई में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। मां दुर्गा डेयरी में एक्सपायरी दूध से पनीर बन रहा था। गुप्ताजी लड्डू हाउस में 250 किलो लड्डू में गलत रंग और केमिकल मिला।
मुस्कान फूड फैक्ट्री में गंदगी में सोनपापड़ी, पेड़ा, बर्फी बन रही थी। खाद्य विभाग ने _2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट_ कराया, 3 दुकान बंद कराई कहीं ऐसी घटना हमारे कांकेर जिले में ना हो आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना हो इसलिए प्रशासन को पहले से अलर्ट रहना चाहिए। और ऐसे मिलावट करने वालों पर गहन जांच कर उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें ।और तो और इधर महंगाई की मार से गरीब जनता एक एक पैसा नहीं जोड़ पा रही है और दुर्ग-भिलाई में 4 करोड़ कैश पकड़ा गया -_
दुर्ग-भिलाई में अभी हाल में ही पुलिस ने पिकअप वाहन के गुप्त चेंबर से _4 करोड़ रुपये कैश_ पकड़ा है।
गरीब के पास 4000 रुपये नहीं हैं राशन के लिए, और इधर 4 करोड़ कैश गुप्त चेंबर में घूम रहा है । आखिर वह पैसा आया कहां से और कहां लेकर जाने वाले थे उसी दिन भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी जी का आना हुआ था। ऐसे में कहीं ना कहीं यह घटना ऐसे कई सवालों को जन्म देती है
अगर इस बढ़ती महंगाई पर अगर केंद्र सरकार रोक नहीं लगाती है तो आने वाले समय में जनता जवाब देगी और केंद्र और राज्य की सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।



