Home Blog उजियारा अभियान के तहत कांकेर पुलिस की बडी कार्यवाही

उजियारा अभियान के तहत कांकेर पुलिस की बडी कार्यवाही

0
अवैध रूप से गांजा बिक्री करने वाले 02 आरोपीयों को किया गिरफ्तार ।
आरोपीयों के कब्जे से 1 किलो 028 ग्राम, मादक पदार्थ गांजा , किमती करीबन 51000/-रू किया गया जप्त ।
घटना का संक्षिप्त विवरण:-

इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.)के निर्देशन में, एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू (रा.पु.से.) कांकेर , के मार्गदर्शन में एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर हरीश कुमार पाटिल (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस द्वारा मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाले 02 आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया ।

प्रकरण में दिनांक 30.10.26 को थाना चारामा पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम पण्डरीपानी में दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के लिये अपने कब्जे में रखे है। कि सूचना पर थाना चारामा पुलिस एवं सायबर सेल टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए (01) कन्हैया विश्वकर्मा पिता झाडूराम विश्वकर्मा उम्र 43 साल निवासी बारगरी थाना अकलाडोंगरी जिला धमतरी (02) रमेश पिददा पिता प्रीतराम पिददा उम्र 40 साल निवासी पण्डरीपानी थाना चारामा जिला कांकेर के कब्जे से कुल 01 किलो 028 ग्राम, मादक पदार्थ गांजा ,किमती करीबन 51000/रू को बरामद किया गया ।

Ro.No - 14097/148

आरोपीयों के विरूद्व थाना चारामा के अपराध क्रमांक 226/26 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया ।

 गिरफ्तार आरोपीयों का विवरण:-

(01) कन्हैया विश्वकर्मा पिता झाडूराम विश्वकर्मा उम्र 43 साल निवासी बारगरी थाना अकलाडोंगरी जिला धमतरी

(02) रमेश पिदा पिता प्रीतराम पिदा उम्र 40 साल निवासी पण्डरीपानी थाना चारामा जिला कांकेर

बरामदगी का विवरण:-

(01) एक सफेद थैला में पााॅलिथीन मे 01 किलोग्राम,मादक पदार्थ गांजा किमती करीबन 50000/रू

(02) एक पाॅलिथीन में 10 नग पुडिया जुमला वजन 0.028 ग्राम किमती 1000 /- रू

(03) एक नग मोबईल

सराहनीय पुलिस टीम :-

उक्त कार्यवाही में थाना चारामा एवं जिला सायबर सेल कांकेर की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

निरीक्षक श्री सुरेश राठौर,उप निरी.प्रशि. हेमन्त मार्गिया , उनि सोनराज सूर्यवंशी , सउनि दुष्यंत दीवान ,आर0 मुनाफ यादव ।
जिला क्राईम स्काॅट निरीक्षक राजेन्द्र साहू सउनि पुरूषोत्तम कतलाम, प्र0आर0 छेदन सोनकर, प्र0आर0 नारद देवांगन , आर. रामरतन निषाद , आर0 जितेन्द्र नाग ,आर0 भूपेष नेताम का विशेष योगदान रहा ।

📢 कांकेर पुलिस की अपील:-

अपराध पर नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है इसी उददेश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देन के लिये पुलिस हेल्प लाईन नंबर 9479155125 संचालित की जा रही है , यहाॅ दी गयी हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here