Home Blog बुढ़ीखार स्कूल में मेगा सुआ नृत्य का हुआ आयोजन छात्राओं ने बिखेरी...

बुढ़ीखार स्कूल में मेगा सुआ नृत्य का हुआ आयोजन छात्राओं ने बिखेरी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा

0

बुढ़ीखार। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़ीखार में मेगा सुआ नृत्य का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं एवं शाला प्रबंधन समिति की महिला सदस्यों ने आकर्षक सुआ नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शासन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम एवं द्वितीय दिवस भाषण, कविता, छत्तीसगढ़ राजगीत तथा छत्तीसगढ़ी संस्कृति पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शन आयोजित किए गए। वहीं तृतीय दिवस सभी छात्राओं को 11 टोलियों में विभाजित कर सामूहिक रूप से आकर्षक सुआ नृत्य प्रस्तुत किया गया।

Ro.No - 14097/148

इस दौरान छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा एवं लोक संस्कृति की शानदार प्रस्तुति से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया। ग्रामीण महिलाओं ने भी सुआ नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम की रौनक बढ़ाई।

संस्था के प्राचार्य काशीराम रजक ने सभी नृत्य टोलियों को उत्साहवर्धन हेतु सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल, रोचक एवं आकर्षक बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर संस्था के सभी शिक्षक-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here