Home Blog नरहरपुर में ब्लॉक स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ

नरहरपुर में ब्लॉक स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ

0
ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों की खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह

उत्तर बस्तर कांकेर, छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुसार ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, युवाओं में खेल भावना विकसित करने तथा स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद पंचायत नरहरपुर द्वारा आज उन्मुक्त खेल मैदान नरहरपुर में ब्लॉक स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का शुभारंभ किया गया। आयोजन में विकासखंड नरहरपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में नगर पंचायत नरहरपुर की अध्यक्ष श्रीमती प्यारी सलाम, पार्षद श्री मुकेश संचेती, श्री संतोष भास्कर, श्री योगेश सोनवंशी, श्री आशकरण धु्रव, श्री रामेश्वर साहू, श्री महमूद अली, ग्राम पंचायत जामगांव की सरपंच श्रीमती भगवती उइके, जनपद पंचायत नरहरपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भानु प्रताप सुरेंद्र एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एमन जैन सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here