Aamir Khan decided to retire from acting, said – ‘I am retiring’, handed over the responsibility to Junaid?
नई दिल्ली। आमिर खान के बेटे जुनैद की जून में डेब्यू फिल्म ‘महाराज’ रिलीज हुई। हालांकि, यह ओटीटी डेब्यू थी। थिएटर्स में आमिर खान का आना अभी बाकी है। ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म ने उनकी थिएट्रिकल रिलीज को आसान बना दिया है। जुनैद की एक्टिंग की काफी तारीफ की गई।
‘महाराज’ के लिए जुनैद की हुई तारीफ
हाल ही में आमिर खान ने महाराज फिल्म की सक्सेस पर पार्टी का आयोजन किया था। पत्रकार और समाज सुधारक करसंदास मुलजी के किरदार में जुनैद की परफॉर्मेंस को लोगों ने खूब प्यार दिया। हाल ही में इस स्टार किड ने टाइम्स ऑफ इंडिया को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर कुछ बात की। इसी के साथ उन्होंने पिता आमिर खान के रिटायरमेंट प्लान का भी खुलासा किया।
डेब्यू फिल्म को लेकर नहीं था प्लान
जुनैद खान का अगला प्रोजेक्ट आमिर खान प्रोडक्शन्स के बैनर तले बन रही फिल्म ‘प्रीतम प्यारे’ है। हालांकि, इस फिल्म से वह प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़े हैं। जुनैद ने कहा कि वह 2017 से थिएटर कर रहे हैं। बीच-बीच में ऑडिशन के लिए जाते थे। लेकिन डेब्यू फिल्म को लेकर कोई प्लान नहीं था।
क्यों किया प्रोड्यूसर बनने का फैसला
जुनैद ने करियर की शुरुआत में ही बतौर प्रोड्यूसर बनना क्यों चुना, इसका उन्होंने खुलासा किया। जुनैद ने बताया कि वह पीके फिल्म के सेट पर कैमरे के पीछे थे। इसके अलावा कई और फिल्मों के सेट पर मौजूद रह चुके हैं। विज्ञापन शूट में भी मदद की है। जुनैद ने कहा, ”महाराज फिल्म का शूट पूरा करने के बाद हम आमिर खान प्रोडक्शन्स में एक फिल्म पर काम कर रहे थे।”
आमिर के रिटायरमेंट पर बोले जुनैद
जुनैद खान ने बताया कि जब वह महाराज फिल्म से जुड़े, उस समय किरण (राव) लापता लेडीज बना रही थीं और पिता आमिर खान ‘मैं रिटायर हो रहा हूं, तुम इसे क्यों नहीं संभाल लेते’ वाले फेज से गुजर रहे थे। मुझे लगता है कि मुझे फिल्ममेकिंग की ठीक-ठाक समझ है। ये फिल्ममेकिंग के कठिन कार्यों में से एक है। एक्टर ने ये भी कहा कि न तो आमिर और न ही रीना उनकी पहली फिल्म को लेकर परेशान थे।
आमिर के काम का पड़ा असर?
जुनैद ने कहा कि आमिर खान के काम का उनकी फिल्मों के चयन पर असर नहीं पड़ा। उन्होंने (आमिर) अच्छा काम किया है, लेकिन उनके कुछ काम खराब भी रहे हैं। फिल्म निर्माण कोई साइंस नहीं है। इसलिए हर किसी को सीखते रहना चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए।
जुनैद के डेब्यू से चिंतिंत नहीं थे आमिर और रीना
जुनैद अपने माता-पिता आमिर खान और रीना दत्ता के काफी करीब हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे उनके डेब्यू को लेकर नर्वस या चिंतित थे तो उन्होंने कहा, ‘वास्तव में नहीं (हंसते हुए)। वे चिंतित नहीं थे, वे मेरे लिए खुश थे। वे आम तौर पर चिंतित लोग नहीं हैं, क्योंकि वे इन सब से और उससे भी ज्यादा (इतने लंबे समय से इंडस्ट्री का हिस्सा होने के नाते) गुजर चुके हैं। यह फैक्ट कि वे चिंतित नहीं थे, इससे मुझे फिल्म के साथ चल रही हर चीज में मदद मिली। उन दोनों को यह पसंद आई। पिताजी को यह काफी पसंद आई। वह एक आसान दर्शक हैं, क्योंकि वे कुछ देखने जाते हैं तो उसका आनंद लेना चाहते हैं। मेरी मां एक मुश्किल दर्शक हैं।’
सिर्फ पहले दिन सेट पर आए थे आमिर खान
जुनैद ने यह भी बताया कि आमिर खान उनके सेट पर कभी नहीं आए और न ही उनकी डेब्यू फिल्म में दखल दिया। उन्होंने कहा, ‘वे कभी हमारे सेट पर नहीं आए। वे सिर्फ शूटिंग के पहले दिन मेरे तीन दादा-दादी के साथ आए और फिर उन्होंने सीधे फिल्म देखी।’
‘आमिर ने कई खराब प्रोजेक्ट्स भी किए’
जुनैद ने कहा कि आमिर के काम का उनकी फिल्मों के चयन पर कोई असर नहीं पड़ा है, क्योंकि सुपरस्टार ने शानदार काम तो किया है, लेकिन कुछ प्रोजेक्ट ऐसे भी किए हैं, जो अच्छे नहीं थे। उन्होंने सीखा है कि हर किसी को सीखते रहना चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए, क्योंकि फिल्म निर्माण कोई साइंस नहीं है।
आमिर खान अब फिल्मों से लेंगे रिटायरमेंट?
टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में जुनैद खान ने बताया कि उनके पिता और सुपरस्टार आमिर खान ने रिटायरमेंट लेने के बारे में सोचा था. जुनैद ने खुलासा किया कि जब वह एक फिल्म के सेट पर थे, तो ‘महाराज’ की शूटिंग पूरी होने के बाद आमिर खान प्रोडक्शंस की एक और फिल्म पर काम कर रहे थे. इसी दौरान किरण ‘लापता लेडीज’ बना रही थीं. तो उस समय पिता अपने रिटायरमेंट फेज में थे. यहां तक कि उन्होंने मुझसे कहा था कि, ‘मैं रिटायर हो रहा हूं, तुम क्यों नहीं इसे संभाल लेते.’
फिल्म मेकिंग सबसे मुश्किल कामों में से एक’
जुनैद खान ने खुलासा किया कि ‘जब उनके पिता ‘रिटायरिंग’ फेज से गुजर रहे थे, तब उन्होंने कदम रखा क्योंकि उन्हें प्रोडक्शन की अच्छी समझ थी. जुनैद का मानना है कि फिल्म मेकिंग सबसे मुश्किल कामों में से एक है. एक्टर ने आगे कहा कि न तो आमिर और न ही रीना दत्ता उनकी पहली फिल्म को लेकर परेशान थे. वे खुश थे और आमिर को फिल्म काफी पसंद आई.’
जुनैद ने ये भी बताया कि, ‘आमिर खान कभी भी उनके सेट पर नहीं आए और ना ही उनकी डेब्यू फिल्म में को लेकर कुछ कहा. वे सिर्फ शूटिंग के पहले दिन आए और फिर उन्होंने सीधा फिल्म ही देखी.’ बता दें कि सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा द्वारा निर्देशित, महाराज में जयदीप अहलावत, शालिनी पांडे और शरवरी वाघ भी हैं.
‘सितारे जमीन पर’ से दमदार वापसी करेंगे एक्टर
इस बीच आमिर खान इस साल फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. ये फिल्म उनकी साल 2007 में निर्देशित पहली फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल है.



